अधिवक्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।

Spread the love

मिश्रिख(सीतापुर)। शुक्रवार को तहसील मिश्रिख में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश को आगे भी उनका कुशल नेतृत्व मिलता रहेगा।

इस अवसर पर अधिवक्ता बृजलाल चौधरी, सुधीर शुक्ल राना, अकरम खान, सौरभ सक्सेना, नरेंद्र प्रताप सिंह, भास्कर पाण्डेय, गौरव वाजपेई, प्रेम प्रकाश राजवंशी, पुष्पेंद्र गुप्ता, सत्यप्रकाश अर्कवंशी, गोविंद प्रसाद राजवंशी, अजय पाण्डेय, जय प्रकाश शुक्ल, सूरज शुक्ल, सोनू कुमार, अमित कुमार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे और जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *