रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद मथुरा के 29 ग्राम पंचायतों हेतु 29 नोडल अधिकारी नामित किए गए थे, जिनके द्वारा पौधारोपण, श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक एकत्रित अभियान तथा यमुना जी के किनारे आरती कराई गई।






29 ग्राम पंचायतों में भदाया, गढाया लतीफपुर, बहटा, शेरगढ, काजरोट, पीरपुर, ओवा बांगर, मझोई, भौगांव, स्यारहा बांगर, रावल, नवीपुर बांगर, नरहौली जुनारदार, दौलतपुर, लहरौली बांगर, ततरौता बांगर, कन्जौली घाट, नगला अकोस, आकोस बांगर, नेरा बांगर, सेहत बांगर, मादौर, नूरपुर, पानीगांव, जहांगीरपुर, किनारई बांगर, छिनपारई, फिरोजपुर तथा सकराया बांगर सम्मलित है।
1- यमुना जी के किनारे स्वच्छता श्रमदान
2- स्वच्छता शपथ
3- यमुना आरती
4- वृक्षारोपण
5- ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन
6- प्लास्टिक मुक्त अभियान
7- तालाबों के किनारे पौधारोपण
8- पर्यावरण संरक्षण शपथ