सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के अनुरूप नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ के नेतृत्व में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति मिली है। उनके प्रयासों से स्वास्थ्य, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और शहरी आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
क्षेत्र में नए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट लाइटों तथा विद्युत खंभों की स्थापना कर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य भी किया गया है, जिससे नगर की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुधार कार्य कराए गए हैं। नगर क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है तथा विभिन्न मोहल्लों में नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। घंटाघर, गुरुद्वारा रोड, मन्नी चौराहा रोड, आवास विकास क्षेत्र और सहसापुर रोड सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों पर विकास कार्य संपन्न हुए हैं।
इसके अतिरिक्त ओवरब्रिज निर्माण, योग केंद्रों की स्थापना तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान के प्रति भी राज्यमंत्री लगातार सक्रिय रहते हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार राकेश राठौर ‘गुरु’ की कार्यशैली, सहज व्यवहार और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन और सराहना मिल रही है।