सीएम योगी के जन्मोत्सव पर 55 यूनिट रक्तदान कर रक्तवीरों ने दिया जीवनदान का संदेश।

Spread the love

बुलडोजर आकार का केक काटकर मनाया प्रेरणा दिवस, रक्तदाताओं को भेंट किए गए पौधे

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस को डुमरियागंज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में पूर्व विधायक व हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 55 यूनिट रक्तदान किया।

सुबह आठ बजे शुरू हुए शिविर में 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि 69 लोगों ने ऐच्छिक रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का संदेश देते हुए युवाओं ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर की आकृति वाले विशेष केक काटा तथा एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। जरूरतमंदों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का एकमात्र माध्यम स्वैच्छिक रक्तदान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले सभी लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

शिविर में सचिन पटेल, अवध बिहारी सिंह, शिव कुमार दुबे, मोनू चौधरी, भीम चौधरी, रमन सिंह, सुधांशु अग्रहरि, हरीश पाण्डेय, नवल पटेल, जयप्रकाश सिंह मास्टर सहित कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय छोटे, अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम, राजकुमार चौधरी, श्रवण चौधरी, रघुनंदन पांडे,मकेश्वर पांडे,प्रेम पांडे, धर्मेश पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रक्तवीरों का सम्मान, फल-रस वितरित कर बढ़ाया उत्साह

रक्तदान शिविर में पहुंचे चिकित्सकीय एवं ब्लड बैंक टीम के सदस्यों ने रक्तदाताओं का विशेष सम्मान किया। डा. एस.एल. पटेल, ब्लड बैंक प्रभारी अशोक मिश्रा, एल.के. पांडे, प्रिंसपांडे ,राजकुमार त्रिपाठी, शंभूनाथ त्रिपाठी, जितेंद्र, वंदना पांडे, विवेक मिश्रा, सुरजीत कुमार, अनीता, अरविंद कुमार, गया प्रसाद चौधरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के अधीक्षक डॉक्टर विकास चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तवीरों को जूस, फल एवं बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं और शिविर में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *