विश्व पर्यावरण दिवस पर दुवासु में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ।

Spread the love

मथुरा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में दुवासु के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) वेंकट श्रीकर पटेल ने सहभागिता की। कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने बेल का पौधा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आम का पौधा तथा डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने शहतूत का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन चक्र का महत्वपूर्ण आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *