पुलिस को चकमा देकर रमेश सैनी के नेतृत्व में समता फाउंडेशन के कार्यकर्ता आंदोलन में जंतर मंतर पहुंचे।

Spread the love

मथुरा। बीते सोमवार को प्रातः 9:00 बजे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यकर्ता तमाम निगरानी के बावजूद पुलिस को चकमा देकर रमेश सैनी के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का समर्थन एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन, भूख हड़ताल प्रदर्शन का जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल पहुंचकर समर्थन किया।

इस मौके पर रमेश सैनी, लक्ष्मण आनंद, व लुकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को तानाशाही एवं दमनकारी बताकर छात्र छात्राओं पर की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा की। साथ ही लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आंदोलन को ऐतिहासिक बना दिया।

जंतर मंतर पहुंचे दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रमेश सैनी,अजय सनवाल, लुकेश राही, संजय कुमार बीडीसी उपाध्यक्ष, महासचिव नरेश चौधरी, आकाश बाबू,आदिति सनवाल, अंशिका राही, नरेंद्र कुमार ,सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, जयपाल सिंह,सनी कुमार, राज गब्बर नेताजी,मनोज कुमार,सागर सिंह, सुमित कुमार,मनीष कुमार, अशोक कुमार, आशीर्वाद, जितेंद्र कुमार, प्रकाश बादल, संदेश कुमार केन,प्रेम सिंह विमल,विजय सिंह, डॉक्टर रामकुमार, सी वी विकल, कुमारी राखी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *