गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पड़री पुलिस ने भेजा जेल।

Spread the love

मिर्जापुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में इनामी, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पड़री में दर्ज मु0अ0सं0-204/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी।
अभियान के दौरान 21 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक कैलाश नाथ सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी पवन यादव पुत्र सीताराम यादव, निवासी हफुआ, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
थाना पड़री पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *