रिपोर्ट: विजय नागपाल।
फरह, मथुरा। विकास खंड फरह के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के निर्देशन में ‘विकसित भारत – सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से बताया कि मेरा देश महान है, मेरा देश सोने की चिड़िया है। भारत में सुख-शांति और चैन-अमन है। बच्चों ने अपनी चित्रों में विकसित भारत की सुंदर परिकल्पना को दर्शाया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि बच्चे चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत के साथ-साथ सुख-शांति और अमन-चैन का संदेश दे रहे हैं। इसमें शिक्षकों का पढ़ाने में और चित्रकला सिखाने में बहुत बड़ा योगदान है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि इस तरह के सरकारी स्कूल के बच्चे पढ़-लिखकर अपने स्कूल, जिले, प्रदेश विधान देश का नाम रोशन करेंगे और अपने पैरों पर खड़े होकर अपना भविष्य बनाएंगे, जिससे शिक्षकों का नाम रोशन होगा। शासन-प्रशासन की भी यही मंशा है कि शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए बच्चे अपना भविष्य बना सकें, तभी भारत विकसित भारत बनेगा।


