रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यार्थियों,आचार्य-आचार्याओं और समाज के लोगों सहित कुल 843 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने किया। समापन पर कार्यक्रम अध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों, आचार्य-आचार्याओं, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुभाष एडवोकेट, संरक्षक राजीव कृष्ण अग्रवाल, बलदेव प्रसाद अग्रवाल, नचिकेता, बीडी गुप्ता, राहुल गौड़ सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।


