रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए विभिन्न समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि विनोद दीक्षित लंबे समय से यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाजहित में उनके निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद विनोद दीक्षित ने सभी समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती श्वेता शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, बृजेश शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, अर्जुन सोलंकी, विकास यादव सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।


