मथुरा। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुराने बस स्टैंड से होली गेट चौराहे तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने ऐप फोर्स एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
नगर निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक मार्गों एवं स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।


