रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए गए तथा नेहरू हॉल, सीतापुर में फार्मासिस्टों की भूमिका एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखरंजन सम्ददर, विशिष्ट अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डाक्टर शानू वर्मा, जिला मुख्य औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता कुरील ब्लॉक प्रमुख श्री रामकिंकर पाण्डेय मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डा़ आर के मिश्रा ने की होम्योपैथी फार्मेसी राजकीय संघ संरक्षक डा हरिश्याम मिश्र व प्रभारी फार्मेसी अधिकारी डा विजय गौड़ उपस्थिति रहे संचालन अलीशा मेराज ने किया।
गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष श्री दधीचि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवा संबंधी जानकारी, मरीजों को उचित परामर्श तथा जन-जागरूकता में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान ने बताया बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के साथ फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ रही हैं।
मंडल प्रवक्ता आफताब ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, तर्कसंगत औषधि के उपयोग के बारे में बताया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम के अनुरूप समाज एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर जिला महासचिव अभय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन , शशांक शेखर, नीरज मौर्य, मंडल महासचिव सुखविंदर, शरद त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष ऋषि ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


