अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा इंसटीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
स्मार्ट चॉइस, ब्राइटर टुमारो की थीम पर आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन और पूंजी बाजार की बुनियादी समझ प्रदान करना रहा।
वेबिनार में कोटा (राजस्थान) से आईं सेबी स्मार्ट ट्रेनर सीएस अदिति जैन ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के मूल सिद्धांतों, पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली, विभिन्न निवेश विकल्पों और निवेशकों के अधिकारों व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सही उम्र में छोटे-छोटे निवेश के फैसले भविष्य में बड़े वित्तीय लक्ष्य और आजादी दिलाने में मददगार साबित होते हैं।
वेबिनार संयोजक डा. राहुल शर्मा व सह-संयोजक डा. शालू अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम में आईबीएमसी विभाग के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सत्र के अंत में अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।


