Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » कारीगरों के किस्से: मिट्टी से मुकाम तक

    कारीगरों के किस्से: मिट्टी से मुकाम तक

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 5, 2026
    आजमगढ़।‌ आजमगढ़ माटीकला महोत्सव केवल मिट्टी से बने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का मंच नहीं, बल्कि उन कारीगरों के संघर्ष, सपनों और सफलता की कहानियों को सामने लाने का भी प्रयास है, जिनके हाथों ने मिट्टी को कला और कला को पहचान दी है।
    इसी कड़ी में महोत्सव की विशेष श्रृंखला ‘कारीगरों के किस्से: मिट्टी से मुकाम तक’ के अंतर्गत आजमगढ़ के निजामाबाद निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार सोहित प्रजापति की प्रेरक सफलता गाथा प्रस्तुत की जा रही है।
    सोहित प्रजापति की कहानी संघर्ष से सफलता तक के असाधारण सफर की कहानी है। कभी परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के कारण मुंबई में भेलपुरी बेचकर और छोटे-मोटे कार्य करके आजीविका चलाने वाले सोहित ने अपनी मिट्टी और पुश्तैनी कला से नाता नहीं तोड़ा।
    निजामाबाद की विश्वप्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी कला से जुड़े अपने पारिवारिक हुनर को उन्होंने अपनी पहचान बनाने का माध्यम बनाया।पारिवारिक परिस्थितियों और रोजगार की तलाश में उन्हें मुंबई जाना पड़ा, लेकिन मन अपनी मिट्टी और पारंपरिक शिल्प में ही लगा रहा। अंततः वह वापस निजामाबाद लौटे और अपने पिता के साथ ब्लैक पॉटरी के कार्य में जुट गए।
    सीमित संसाधनों और बाजार की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने हुनर को निखारने तथा पारंपरिक कला को नए बाजारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    इस यात्रा में जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत एवं आरएनएचडी के चेयरमैन श्री शशिकांत मिश्रा के मार्गदर्शन और सहयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न राष्ट्रीय प्रदर्शनियों, शिल्प मेलों और लाइव डेमो के माध्यम से उनके उत्पादों को व्यापक पहचान मिली। उनकी प्रतिभा का सम्मान राज्य स्तर पर भी हुआ। उन्हें वर्ष 2011-12, 2012-13 एवं 2013-14 में राज्य दक्षता पुरस्कार तथा वर्ष 2015 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में उन्हें भारतीय पारंपरिक शिल्पकला का प्रदर्शन करने के लिए स्विट्जरलैंड जाने का अवसर मिला।
    उनकी उत्कृष्ट शिल्पकला के लिए 9 दिसंबर 2016 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    सोहित प्रजापति की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि पारंपरिक कला केवल विरासत नहीं, बल्कि रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता का भी सशक्त माध्यम बन सकती है।
    आजमगढ़ माटीकला महोत्सव में उनकी कहानी लोगों को यह संदेश दे रही है कि स्थानीय हुनर को उचित अवसर, बाजार और प्रोत्साहन मिले तो गांव की मिट्टी से निकली प्रतिभा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अपनी पहचान बना सकती है।
    ‘कारीगरों के किस्से: मिट्टी से मुकाम तक’ श्रृंखला का उद्देश्य महोत्सव में भाग ले रहे शिल्पकारों के हुनर के साथ-साथ उनके संघर्ष और उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है, ताकि नई पीढ़ी पारंपरिक कला से जुड़े, स्थानीय उत्पादों को अपनाए और कारीगरों को सम्मान एवं बाजार दोनों मिलें।
    महोत्सव का संदेश स्पष्ट है। इस दीपावली मिट्टी के दीये और स्वदेशी माटीकला उत्पाद अपनाकर न केवल अपने घरों को रोशन करें, बल्कि उन कारीगरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाएं, जिनके हाथों में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है। मिट्टी का हुनर जब पहचान बनता है, तो कारीगर का संघर्ष भी सफलता की मिसाल बन जाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।
    Next Article भक्ति समर्पण से होती है लोक लालच से नहीं- श्री विजय कौशल महाराज।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को दिया नवाचार और उद्यमिता का मंत्र।

    November 5, 2026

    डीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसान का माल्यार्पण कर शुरू कराई खरीद।

    November 5, 2026

    बस्ती में 26 से 29 नवंबर तक होगा ‘बस्ती खेल संगम’ एवं 15वां बस्ती मैराथन 2026

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से साध रहे सियासी समीकरण, सदर सीट पर राधेश दिवाकर की सक्रियता तेज।

    By P.K. RastogiNovember 5, 20262

    -भाजपा की जमीनी ताकत को एकजुट करने में जुटे रेलवे बोर्ड सदस्य, पुराने कार्यकर्ताओं से…

    बार की गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए फिर मैदान में सुनील दुबे, अध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी।

    November 5, 2026

    बढ़नी चंपा में आयोजित रामलीला में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक।

    November 5, 2026

    दीपोत्सव की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से साध रहे सियासी समीकरण, सदर सीट पर राधेश दिवाकर की सक्रियता तेज।

    November 5, 2026

    बार की गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए फिर मैदान में सुनील दुबे, अध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी।

    November 5, 2026

    बढ़नी चंपा में आयोजित रामलीला में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक।

    November 5, 2026

    दीपोत्सव की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

    November 5, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026115

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026109

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.