रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। आदितीर्थ नैमिषारण्य की पावन धरती पर आयोजित भागवत महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को कालीपीठ से चक्रतीर्थ तक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ा-बग्घी, बैंड-बाजे, धार्मिक ध्वजों और भक्तों के जयघोष ने पूरे नैमिषारण्य को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा में देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा ने भागवत महाकुंभ के आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भागवत महाकुंभ में श्रीमद्भागवत कथा की कथा-वाचिका पूज्या धनश्री लेले तथा श्रीराम कथा के वक्ता श्री चारुदत्त आफले श्रद्धालुओं को कथा, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश प्रदान कर रहे हैं। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भागवत महाकुंभ के आयोजक कालीपीठाधीश्वर एवं श्री ललिता देवी मंदिर, नैमिषारण्य के प्रधान पुजारी श्री गोपाल शास्त्री तथा संयोजक महंत भास्कर शास्त्री, कालीपीठ हैं।
भागवत महाकुंभ के आयोजन से नैमिषारण्य की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और भक्ति भावना की भव्य झलक देखने को मिल रही है।


