Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » आईएएस से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का सियासत में बड़ा कदम, बिना किसी पार्टी सिंबल के लड़ेंगी चुनाव।

    आईएएस से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का सियासत में बड़ा कदम, बिना किसी पार्टी सिंबल के लड़ेंगी चुनाव।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 29, 2026

    लखनऊ। प्रशासनिक सेवा से अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंकाने वाली पूर्व चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक भावुक और तीखा वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल या झंडे के नीचे नहीं, बल्कि सीधे आम जनता के साथ मिलकर ‘इरादे और न्याय की राजनीति’ करेंगी।

    उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी सत्ता की सीढ़ी चढ़ना नहीं, बल्कि उन वंचितों की आवाज बनना है जिनकी फरियाद सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाती।

    ‘मुझे देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब चाहिए’
    दिव्या मित्तल ने वीडियो में अपने इस्तीफे के पीछे की असली वजह और भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए सीधे सिस्टम पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि लोग पूछते थे कि अफसर बनने के बाद अब क्या बनना चाहती हैं, तो उनका जवाब है कि वे उन लोगों की आवाज बनना चाहती हैं जिन्हें अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा, जिन झंडों के नीचे 80 सालों में हालात नहीं बदले, उन झंडों के नीचे खड़े होकर इंसाफ नहीं मांगा जा सकता। जो हिस्सा बन जाए, वह हिसाब नहीं मांग सकता। इसलिए मैं राजनीति किसी दल के साथ नहीं, केवल जनता के साथ करूंगी।

    सिस्टम की बेरुखी और भ्रष्टाचार के खोले कई राज
    पूर्व आईएएस ने फील्ड पोस्टिंग के दौरान झेले गए दर्दनाक अनुभवों को साझा करते हुए नौकरशाही और राजनीतिक दखलअंदाजी की पोल खोली। मिर्जापुर के लहुरिया दह का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जिस पहाड़ी गांव में पानी नहीं था, वहां की एक महिला ने उनसे सिर्फ 5वीं से आगे स्कूल मांगा था। उन्होंने स्कूल स्वीकृत कराया, लेकिन तीन साल बाद भी वह नहीं बन सका क्योंकि सिस्टम में ‘इरादे की कमी’ थी। इसके अलावा, राजस्व विभाग में तैनाती के दौरान एक भूमिहीन व्यक्ति के पट्टे की जमीन पर ‘ऊपर के आदेश’ का हवाला देकर कब्जा न दिलाए जाने की लाचारी बयां करते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब संविधान में

    सबसे ऊपर जनता है, तो फिर यह ‘ऊपर’ कौन बैठा है?
    गड्ढों में गिरती जिंदगी, पेपर लीक और AI के दौर में युवाओं की चिंता
    दिव्या मित्तल ने सड़कों के गड्ढों, पुल न होने से टापू बनते गांवों और व्यवस्था की लापरवाही से होने वाली मौतों को ‘हादसा नहीं, फैसला’ करार दिया। युवाओं और छात्रों के दर्द को उठाते हुए उन्होंने कहा कि रात-रात भर पढ़ने वाले नौजवान पेपर लीक और अदालती मुकदमों में 5-5 साल बर्बाद कर रहे हैं। माता-पिता जमीन-जेवर गिरवी रखकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बदलती दुनिया के बीच उनका भविष्य सुरक्षित है या नहीं, इस पर संसद या विधानसभाओं में कोई सार्थक चर्चा नहीं हो रही है।

    उत्तर प्रदेश से होगी शुरुआत, मिर्जापुर से ताल ठोकने की चर्चा
    अपनी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश को बदलाव का केंद्र बताते हुए दिव्या ने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर अब तक यूपी ने हमेशा देश को नई राह दिखाई है।

    उन्होंने देवरिया में चलाए गए ‘ऑपरेशन कब्जा मुक्ति’ का उदाहरण देते हुए कहा कि जब जनता साथ आती है तो बड़े-बड़े काम मुमकिन हो जाते हैं। किसी पार्टी के साथ गुप्त मुलाकात के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने स्वतंत्र रूप से जनता के बीच जाने का संकल्प दोहराया है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी लोकप्रिय प्रशासनिक छवि के चलते वे मिर्जापुर संसदीय या विधानसभा क्षेत्र से सीधे चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleस्टील इंडिया की परिवर्तन यात्रा का संत कबीर नगर में समापन, 100 KVK का सफर पूरा
    Next Article भागवत महाकुंभ की भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नैमिषारण्य।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों का होगा सोशल ऑडिट, छह माह में पूरी होगी प्रक्रिया।

    November 14, 2026

    जनपद संत कबीर नगर में नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन का माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया ऑनलाइन लोकार्पण।

    November 14, 2026

    नेहरू जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई, बच्चों के साथ मिठाइयां बांटी।

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    बस्ती

    बच्चों की रचनात्मकता का मंच बना बाल मेला, व्यंजनों के स्टॉल पर उमड़े लोग।

    By P.K. RastogiNovember 14, 20261

    -बच्चों ने खुद तैयार किए खाद्य पदार्थ, स्टॉल लगाकर सीखा खरीद-बिक्री और लेन-देन का हुनर…

    प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों का होगा सोशल ऑडिट, छह माह में पूरी होगी प्रक्रिया।

    November 14, 2026

    जनपद संत कबीर नगर में नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन का माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया ऑनलाइन लोकार्पण।

    November 14, 2026

    नेहरू जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई, बच्चों के साथ मिठाइयां बांटी।

    November 14, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बच्चों की रचनात्मकता का मंच बना बाल मेला, व्यंजनों के स्टॉल पर उमड़े लोग।

    November 14, 2026

    प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों का होगा सोशल ऑडिट, छह माह में पूरी होगी प्रक्रिया।

    November 14, 2026

    जनपद संत कबीर नगर में नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन का माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया ऑनलाइन लोकार्पण।

    November 14, 2026

    नेहरू जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई, बच्चों के साथ मिठाइयां बांटी।

    November 14, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026173

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026116

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.