•15 हजार से अधिक किसानों से जुड़ी KVK कनेक्ट यात्रा, कृषि मशीनीकरण पर दिया जोर।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। स्टील इंडिया (STIHL India) की बहुप्रतीक्षित “परिवर्तन यात्रा” का आज संत कबीर नगर में भव्य समापन समारोह के साथ सफर समाप्त हुआ, जिसके साथ ही 100 कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) तक पहुंचने की ऐतिहासिक यात्रा भी पूर्ण हो गई। यह यात्रा मार्च 2026 में प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड के 100 KVK को कवर करते हुए 6 माह में पूरी की गई।
KVK कनेक्ट यात्रा का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि मशीनीकरण, सुरक्षित उपकरण उपयोग और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। इस यात्रा के दौरान 15,000 से अधिक किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और कृषि उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य:
– मुख्य अतिथि – श्री घनेन्द्र पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि, धनघटा, संत कबीर नगर
– डॉ. सी.पी.एन. गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, KVK संत कबीर नगर
– डॉ. सर्वेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, संत कबीर नगर
समापन समारोह में STIHL इंडिया के मार्केटिंग हेड श्री शोभित बहल ने कहा, “यह परिवर्तन यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि किसानों के साथ जुड़ाव का माध्यम है।”
यात्रा के आंकड़े:
– 100 KVK में 200+ प्रशिक्षण सत्र आयोजित
– 15,000+ किसानों को आधुनिक उपकरणों का लाइव प्रदर्शन
– 5,000+ महिलाओं को सुरक्षित कृषि तकनीक पर प्रशिक्षण
– उल्लेखनीय है कि 1926 में स्थापित STIHL इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है।


