वृंदावन। विश्व ब्राह्मण परिषद ब्रज प्रांत मथुरा जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक जिला महासचिव पंकज शर्मा के प्रतिष्ठान श्री हरे कृष्ण रेजीडेंसी, रमण रेती, वृंदावन में आयोजित की गई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा वार्ता कर सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए।
1. मथुरा जिला कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी की संस्तुति पर ही किया जाएगा।
2. किसी भी पदाधिकारी को कोई समस्या होने पर वह ग्रुप में न डालकर सीधे जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव को उनके निजी नंबर पर सूचित करेगा।
3. जिला कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी को 5 नए ब्राह्मण बंधुओं को संगठन से जोड़ना अनिवार्य होगा।
बैठक में ब्रज प्रांत महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष साध्वी वर्षा हरि कौशल, प्रदेश संयोजक विनीत कुमार द्विवेदी, उत्तर प्रदेश-राजस्थान के संगठन प्रचार मंत्री डॉ. सतीश चंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रिंस कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद गोस्वामी, जिला महासचिव पंकज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रविकांत पाराशर उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पधारी प्रसिद्ध कथा वाचक राधा व्यास दीदी का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। उनका स्वागत ब्रज प्रांत महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष साध्वी वर्षा हरि कौशल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी रविकांत पाराशर ने किया तथा सभी अतिथियों का आभार जिला अध्यक्ष प्रिंस कौशिक ने व्यक्त किया।


