Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » के.एम. विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती।

    के.एम. विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 4, 2026

    •जिला पंचायत अध्यक्ष ने केएम परिवार के सदस्यों संग किया श्रमदान, स्वच्छता की दिलाई शपथ

    •लक्ष्यहीन जीवन पशु समान: किशन चौधरी

    •गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक: कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह

    मथुरा। के.एम. विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता की शपथ लेने के साथ-साथ परिसर में श्रमदान कर दोनों महान विभूतियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं के.एम. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह, वेटरिनरी कॉलेज के डीन डॉ. अजय प्रकाश, एसएम रिर्चस सेंटर के डीन डॉ. अशोक कुमार, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार तथा मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आर.पी. गुप्ता का पटुका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरवशाली और महत्वपूर्ण है। आज हम महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं पावन जयंती मना रहे हैं। दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह की शक्ति से देश को स्वाधीनता की मंजिल तक पहुँचाया। मनुष्य को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करके ही सफलता प्राप्त होती है। बिना लक्ष्य के जीवन पशु समान है। 84 लाख योनियों के बाद मिले इस दुर्लभ मानव जीवन को सिद्धांतों, नियमों और लक्ष्यों के साथ सार्थक बनाना चाहिए।

    बापू ने देश और समाज कल्याण के लिए आजीवन सीमित वस्त्र धारण किए। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपने घर की ही तरह शिक्षण एवं कार्य संस्थानों को भी अपना मानकर साफ-सुथरा रखना हर नागरिक का दायित्व है।

    विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ सेवा के आदर्श आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

    उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इन विचारों को केवल भाषणों तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन और कार्य-व्यवहार में आत्मसात करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा और प्रेरणा मिल सके। मंच का संचालन एवं अध्यक्षता डा. अमित कुमार ने की।

    कार्यक्रम का औपचारिक समापन सामूहिक स्वच्छता शपथ, वंदे मातरम और राष्ट्रगान के ओजस्वी गायन के साथ हुआ। इसके तुरंत बाद कुलाधिपति किशन चौधरी और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने करीब 25 एकड़ में फैले संपूर्ण परिसर में व्यापक स्तर पर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश देते हुए बापू एवं शास्त्री जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस मौके पर विश्वविद्यालय एवं अस्पताल की सभी फैकल्टी के डीन, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, चिकित्सकों के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दिखाई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleप्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र, आश्रम के विवाद ने पकड़ा तूल।
    Next Article शोषित, पीड़ित और वंचित तबके की बुलंद और क्रांतिकारी आवाज थे भालचंद यादव – डा रागिनी सोनकर
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    *थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

    October 5, 2026

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार।

    October 5, 2026

    दो साहित्यकारों और दो वरिष्ठ पत्रकारों को मिला ‘नारायण की कलम एवं गऊ माता सम्मान’।

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    *थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

    By P.K. RastogiOctober 5, 20262

    मनोज अग्रहरि मीरजापुर। थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार।

    October 5, 2026

    दो साहित्यकारों और दो वरिष्ठ पत्रकारों को मिला ‘नारायण की कलम एवं गऊ माता सम्मान’।

    October 5, 2026

    लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर सीओ ने दिए निर्देश।

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    *थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

    October 5, 2026

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार।

    October 5, 2026

    दो साहित्यकारों और दो वरिष्ठ पत्रकारों को मिला ‘नारायण की कलम एवं गऊ माता सम्मान’।

    October 5, 2026

    लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर सीओ ने दिए निर्देश।

    October 5, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026111

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202681

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    September 30, 202672

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    September 29, 202642
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.