•राजकीय छात्रावास से मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर ‘काला दिवस’ मनाकर जताया विरोध।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी को लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजकीय छात्रावास से शुरू हुई पदयात्रा सिविल लाइन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवालों का समाधान आवश्यक है।
इसी क्रम में दिल्ली में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘काला दिवस’ भी मनाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुनाल चौधरी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना जरूरी है।
इस अवसर पर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
पदयात्रा एवं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे।
प्रदर्शन का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया।
विरोध प्रदर्शन में उपस्थित
सर्वश्री जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा बालवीर प्रधान मनोज गौड़ हरदेव सिंह अक्षय पाठक अश्वनी शुक्ला, नरेंद्र शर्मा हाकिम सिंह छोकर ललिता देवी राजन पाठक रमेश कश्यप काशन रिज़वी रूपा लवानिया गीता देवी ललिता देवी अजीम शाह शिव कुमार गौतम अशोक निषाद करण निषाद राजा गौतम पंकज चौधरी महेश चौबे रवि वाल्मीकि रिंकू गौतम तपेश गौतम दुर्गेश बघेल संदीप हिंडोल अमित राज चंद्र मोहन जायसवाल हरिओम उपाध्याय, शैलेन्द्र तिवारी, अज्जू प्रधान संजय चतुर्वेदी के के गौतम राकेश रावत प्रवीण ठाकुर हरीश पचौरी हर्ष चौरसिया राधेलाल उपाध्याय लाल सोलंकी अजय शर्मा हाशिम हुमेंर धर्मेंद्र सिंह प्रधान अमित दीक्षित आसिफ कुरेशी दीपक अग्रवाल शैलेंद्र चौधरी कीर्ति कौशिक चौधरी गंगेश्वर आदेश उपाध्याय रूपेश धनगर दीपक दीक्षित कृष्ण मोहन सिंह राजेश सारस्वत पार्षद पुनीत बघेल भगवान सिंह लक्ष्मी नारायण धनगर आबाद मोहम्मद अजय कुमार बनवारी चौधरी प्रदीप सागर चौधरी ज्ञान सिंह राजेश कुमार सुशील सागर नीरज कुमार सहित आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


