•जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक में मतदाता संपर्क और सूची सत्यापन अभियान पर दिया जोर
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला चुनाव संचालन समिति एवं पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ एवं अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया उपस्थित रहे।
बैठक में आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता संपर्क अभियान, मतदाता सूची के सत्यापन तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य अतिथि डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना तथा संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी एवं स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह के चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पार्टी पदाधिकारियों से मतदाता संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह, शिव सिंह भारती ने भी संबोधित किया।
बैठक में मनु राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा, माधव राजपूत, योगेंद्र कैथवार, रामजी बाजपेई, जिला ग्राम विकास बैंक औरैया के अध्यक्ष नितिन अवस्थी, श्यामू अवस्थी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।


