•रामलीला में हुआ ताड़का वध का मंचन
विजय दूत( मयंक त्रिपाठी)
औरैया। सहायल क्षेत्र के गांव सिखू में समिति की ओर से दो दिवसीय रामलीला का शुभारंभ रविवार रात हुआ। कार्यक्रम में पहुंची भाजपा नेत्री मंजू सिंह व पूर्व आईएएस मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। साथ ही गांव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
पहले दिन की रामलीला में ताड़का वध का मंचन हुआ। कानपुर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
मंचन में दिखाया गया कि वन में असुरों के अत्याचार से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। बाद में राम लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं तथा ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। ताड़का वध होते ही जयश्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा।
इस मौके पर भाजपा नेता अजय शुक्ला, पंकज मिश्रा, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, रणधीर सिंह, रनजीत सिंह, सुनील सिंह, टीटू सिंह, लालजी, जसकरन सिंह, रतनबहादुर सिंह समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


