रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर:: वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ काप रेज्ड्यू योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत उप योजना सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं अन्य योजनाओं के कृषि यन्त्र / कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग कृषकों द्वारा दिनांक 07.10.2026 से 27.10.2026 तक विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर की गई है।
कृषि यन्त्र की बुकिंग लक्ष्य की सीमा से अधिक होने की दशा में उन समस्त कृषि यन्त्रों हेतु कृषकों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष दिनांक 03.11.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट, सभागार, सिद्धार्थनगर में ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।
उक्त जानकारी उपनिदेशक कृषि सिद्धार्थनगर ने देते हुए जनपद के सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि जिस कृषक द्वारा उपरोक्त योजनाओं के अन्तर्गत अनुदान पर कय करने हेतु आनलाइन आवेदन कृषि विभाग के पोर्टल पर किया है, वह दिनांक 03.11.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से कलेक्ट्रेट, सभागार, सिद्धार्थनगर में कृषि यन्त्रों की ई-लाटरी में उपस्थित हो।
जो कृषक किसी कारणवश उक्त तिथि को ई-लाटरी में उपस्थित नही होंगे, उन्हे ई-लाटरी में उपस्थित किसान भाइयों एवं समिति द्वारा किये गये ई-लाटरी की चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा एवं उन्हे कोई आपत्ति नहीं है। ऐसा मानकर ई-लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाएगा।


