मथुरा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति रजि. मथुरा एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में दीपावाली के पांचदिवसीय त्योहारों के पश्चात भव्य भजन संध्या एवं अन्नकूट प्रसादी समारोह का आयोजन अग्रवाटिका पर बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक बालकृष्ण आढ़तिया ने कहा कि समिति के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए समिति द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में भव्य भजन संध्या एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम मीडिया प्रभारी राजीव मित्तल सोनू ने बताया कि भजन संध्या में श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा भगवान श्री राघाकृष्ण के भजन एवं नृत्य की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर भक्ति भाव से सहभागिता की। इसके पश्चात भगवान की आरती एवं पूजा-अर्चना कर अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, मूलचंद गर्ग, संरक्षक अनिल प्रेस वाले, तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, महेश एडवोकेट अध्यक्ष सुभाष सिक्का, महामंत्री विजय बंसल सर्राफ, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, अतिथि अनिल अग्रवाल नौझील वाले सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला समिति की ओर से संरक्षिका कल्पना आढ़तिया, मुख्य सलाहकार पुष्पा अग्रवाल प्रेस वाली, अध्यक्ष महिमा अग्रवाल प्रेस वाली, महामंत्री अन्नू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतू अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मुख्य संयोजिका राधिका अग्रवाल, अभिलाषा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त , कुंजबिहारी डिब्बे वाले, मैदा वाले, अशोक पीपी, अवधेश पोषाक वाले, वीरेंद्र गोयल चूने वाले, राजकुमार रेडीमेड, अशोक नमक वाले, विजय गोयल कल्लू, मनोज इनवर्टर, राजकुमार मंगला होजरी, श्रीनाथ दास अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, मनीष शोरा, संजय सर्राफ नदवई, मुकेश मिठाई वाले, अनिल बंसल सर्राफ, रमनलाल गुप्ता बैंक वाले, राजकुमार अग्रवाल सर्राफ, मनोज एडवोकेट, विनोद राशन एवं गजानन साड़ी वाले सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ।


