•दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा श्री गुरु नानक मथुरा को भेजा निमंत्रण।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी का संपूर्णता दिवस 14 दिसंबर 2026 को मनाया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 29 नवंबर 2026 को गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा से गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, चांदनी चौक, दिल्ली तक विशाल नगर कीर्तन निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।
कमेटी द्वारा पत्र संख्या 7014/5-4, दिनांक 25 सितंबर 2026 के माध्यम से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक, मथुरा के प्रधान परमजीत सिंह को विशेष निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
यह नगर कीर्तन 29 नवंबर 2026 को गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा से प्रारंभ होगा तथा मथुरा, कोसी, होडल, पलवल, बल्लभगढ़ एवं फरीदाबाद से होता हुआ रात्रि में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, चांदनी चौक, दिल्ली में पहुंचेगा।
पत्र में कमेटी ने हार्दिक इच्छा व्यक्त की है कि मथुरा की संगत अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर इस नगर कीर्तन में अपनी संस्था एवं नगर की संगत सहित सम्मिलित हो तथा नगर कीर्तन का स्वागत करने की कृपा करे।
पत्र पर प्रधान हरमीत सिंह कालका एवं महासचिव जगदीप सिंह काहलों के हस्ताक्षर अंकित हैं।
वाहेगुरु जी का खालसा ॥ वाहेगुरु जी की फतेह ॥


