यादव महिला महासभा ने किया योग।

Vijaydoot News

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्णा अहिरानी यदुवंशी बृजवासी परिवार एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई ने योग शिक्षा पर संगोष्ठी आयोजित की।

महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रमुख महासचिव व योग शिक्षिका श्रीमती विशिष्टा यादव ने कहा योग की प्राचीन परंपरा भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में प्रारंभ की वर्तमान युग में 21 जून योग दिवस मनाने की संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की।

योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रकाश डालते हुए कहा योग के अभ्यास से होने वाले शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ के अतिरिक्त तनाव मुक्त जीवन व तमाम बीमारियों को दूर किया जा सकता है। संगोष्ठी के बाद सभी महिलाओं से योग अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में महिला सभा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव, जिला अध्यक्ष पूनम अहीर , महानगर अध्यक्ष अंजू यादव, जिला महासचिव वीना यादव , श्रीमती नीतू राम अवतार आदि ने विचार व्यक्त किए एवं अभ्यास किया । सुनीता, राकेश , नगीना यादव ,कविता यादव ,अभिधा यादव , मुस्कान यादव, अंजली यादव ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *