मीरजापुर पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित।

Vijaydoot News

मीरजापुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसी क्रम में मुख्य आरक्षी चालक ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक आ0पु0 रामवचन सिंह तथा मुख्य आरक्षी चालक अमिताभ बच्चन राय को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान चिह्न एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एवं थानों पर भी संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।