हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संत समागम, संत समाज ने जताया समर्थन।

Vijaydoot News

हरिद्वार। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय को लेकर रविवार को हरिद्वार में आयोजित संत समागम में पूज्य संत-महात्माओं ने चुनाव सुधार और एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था पर गहन चर्चा की गई। संतों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संत समाज ने एक साथ चुनाव की अवधारणा को लेकर व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने और राष्ट्रहित में आवश्यक चुनावी सुधारों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

संत समागम में वक्ताओं ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और जागरूकता आवश्यक है। संत समाज की ओर से आयोजित यह मंथन चुनावी सुधारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं ने राष्ट्रहित में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सुधारों पर सकारात्मक विमर्श को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।