Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » धरती पर अपना ‘सूरज’ बनाने में जुटा भारत, गुजरात की लैब में वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी; खुलेंगे असीमित ऊर्जा के रास्ते।

    धरती पर अपना ‘सूरज’ बनाने में जुटा भारत, गुजरात की लैब में वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी; खुलेंगे असीमित ऊर्जा के रास्ते।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 15, 2026

    नई दिल्ली।  सौर ऊर्जा और प्रकृति के सबसे शक्तिशाली रहस्य नाभिकीय संलयन (न्यूक्लियर फ्यूजन) को धरती पर साकार करने की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने एक मील का पत्थर हासिल किया है। गुजरात के गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च के वैज्ञानिकों ने अपने महत्वाकांक्षी फ्यूजन प्रोजेक्ट में एक जटिल तकनीकी बाधा को पार करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने ‘एसएसटी-1 टोकामाक’ मशीन में 82.6 गीगाहर्ट्ज का अत्याधुनिक ‘जाइरोट्रॉन’ सिस्टम सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। यह उपकरण हाई-फ्रीक्वेंसी माइक्रोवेव तरंगों के जरिए अति-गर्म प्लाज्मा को लंबे समय तक बेहद ऊंचे तापमान पर स्थिर रखने में सक्षम है।

    सूरज के केंद्र से 20 गुना ज्यादा तापमान हासिल कर चुका है भारत
    नाभिकीय संलयन वही प्रक्रिया है जिससे सूरज और तारे लगातार चमकते हैं और असीमित ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। भारतीय वैज्ञानिक अपने फ्यूजन प्रयोगों के दौरान पहले ही 200 मिलियन डिग्री सेल्सियस (20 करोड़ डिग्री) से अधिक का प्लाज्मा तापमान पैदा कर चुके हैं, जो सूरज के कोर की तुलना में लगभग 20 गुना अधिक गर्म है। हालांकि, इतने प्रचंड तापमान को पैदा करने से भी बड़ी चुनौती उसे सुरक्षित सीमित रखना और लंबे समय तक उस पर नियंत्रण बनाए रखना होता है। नया जाइरोट्रॉन सिस्टम इसी प्लाज्मा को स्थिर रखकर नियंत्रित ऊर्जा उत्पन्न करने का रास्ता साफ करेगा।

    टोकामाक और मैग्नेटिक फील्ड: दीवारों से प्लाज्मा को बचाना सबसे कठिन चुनौती
    ठोस, द्रव और गैस के बाद प्लाज्मा पदार्थ की चौथी अवस्था है, जिसमें अति-उच्च तापमान पर परमाणु अपने इलेक्ट्रॉन्स खोकर पूरी तरह आयोनाइज्ड (इलेक्ट्रिकली चार्ज्ड) हो जाते हैं। धरती पर इस स्थिति को संभालना इंजीनियरिंग का सबसे कठिन काम है, क्योंकि अगर यह धधकती हुई प्लाज्मा स्टेट रिएक्टर की दीवारों से टकरा जाए तो मशीनरी को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इससे निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने डोनट के आकार के स्स्ञ्ज-1 (स्टेडी स्टेट सुपरकंडक्टिंग टोकामाक) में शक्तिशाली मैग्नेटिक फील्ड तैयार किया है, जो प्लाज्मा को दीवारों से दूर हवा में तैरती अवस्था में बांधकर रखता है।

    1. चीन को कड़ी टक्कर, भविष्य के लिए मिलेगी प्रदूषणमुक्त असीमित बिजली
      हाल ही में चीन द्वारा अपने कृत्रिम सूरज के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट बनाने की खबर आई थी, जिसके बाद भारत की यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर बेहद अहम मानी जा रही है। पारंपरिक परमाणु संयंत्रों के विपरीत, न्यूक्लियर फ्यूजन में रेडियोएक्टिव कचरा नगण्य होता है और इसके लिए धरती पर ईंधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यह तकनीक आने वाले समय में दुनिया को शून्य प्रदूषण वाली कभी न खत्म होने वाली स्वच्छ ऊर्जा दे सकती है। भारतीय वैज्ञानिकों का यह सफल प्रयोग देश को फ्यूजन ऊर्जा आधारित कमर्शियल पावर प्लांट की दिशा में एक कदम और करीब ले आया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article30 साल की तैनाती पर उठे सवाल, एडीओ पंचायत की आय-सम्पत्ति और कार्यों की जांच की मांग
    Next Article काका हाथरसी के गढ़ में हास्य की गंगा बहाएंगे मथुरा के गोपाल चतुर्वेदी, अक्षय व रेनू उपाध्याय
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    प्रयागराज: सपा नेता पवन यादव हत्याकांड के बाद SRN पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात।

    September 16, 2026

    अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पिस्टल के बल पर लूट: हरैया-छावनी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

    September 16, 2026

    संगरांद पर गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह साहिब में सजेगा कीर्तन दरबार

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    प्रयागराज: सपा नेता पवन यादव हत्याकांड के बाद SRN पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात।

    By P.K. RastogiSeptember 16, 20262

    प्रयागराज। जनपद  के हंडिया में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और मुंगराव गांव के पूर्व…

    अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पिस्टल के बल पर लूट: हरैया-छावनी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

    September 16, 2026

    संगरांद पर गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह साहिब में सजेगा कीर्तन दरबार

    September 16, 2026

    पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में राजन रिजवी प्रदेश महासचिव पद से पदमुक्त।

    September 16, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    प्रयागराज: सपा नेता पवन यादव हत्याकांड के बाद SRN पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात।

    September 16, 2026

    अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पिस्टल के बल पर लूट: हरैया-छावनी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

    September 16, 2026

    संगरांद पर गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह साहिब में सजेगा कीर्तन दरबार

    September 16, 2026

    पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में राजन रिजवी प्रदेश महासचिव पद से पदमुक्त।

    September 16, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202632

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.