लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी सूची के अनुसार पवन कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक, दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी, सौरभ सिंह को नगर निगम मथुरा का अपर नगर आयुक्त, आलोक कुमार गुप्ता को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी (नगर) तथा अरुण कुमार को कुशीनगर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
इसी क्रम में कंचन को मथुरा का उप जिलाधिकारी, जितेन्द्र कटियार को प्रतापगढ़ का उप जिलाधिकारी, वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव, निधि डोडवाल को बरेली का उप जिलाधिकारी, अजय कुमार त्रिपाठी को नगर निगम शाहजहांपुर का अपर नगर आयुक्त तथा भान सिंह को भदोही का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सूरज कुमार यादव को सहारनपुर में कार्याधिकारी, राजस्व परिषद के पद पर तैनाती दी गई है।
हिमांशु कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट के साथ उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट का दायित्व भी सूची में शामिल है।
मत्स्य विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय में उपनिदेशक (प्रशासन) तथा उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में उपनिदेशक (प्रशासन) सहित विभिन्न पदों पर भी अधिकारियों की तैनाती की गई है।


