Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » कुश्ती दंगल देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मची सनसनी

    कुश्ती दंगल देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मची सनसनी

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 22, 2026

    बाजना रोड स्थित ईंट भट्ठे के समीप बाइक सवार युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

    नौहझील/मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुड़लिया में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात हमलावर ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव मुड़लिया निवासी रवनी सिंह (35) पुत्र हरिश्चंद गांव में आयोजित कुश्ती दंगल देखकर बाइक से वापस लौट रहा था। बताया गया कि बाजना रोड पर यूवी ईंट भट्ठे के समीप पहुंचने पर अज्ञात व्यक्ति ने रवनी सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व रवनी सिंह कथित तौर पर गांव की एक शादीशुदा महिला को अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर महिला के पति से उसकी रंजिश चलने की बात सामने आ रही है। इसी रंजिश के चलते महिला के पति पर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    पुलिस मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleउम्र नहीं, सीखने का जज्बा मायने रखता है: BSA रतन कीर्ति
    Next Article मंदिर में चोरी की घटनाओं से आहत महंत का बड़ा ऐलान, 26 सितंबर से मंदिर में जड़ेंगे ताला।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026

    मंदिर में चोरी की घटनाओं से आहत महंत का बड़ा ऐलान, 26 सितंबर से मंदिर में जड़ेंगे ताला।

    September 22, 2026

    उम्र नहीं, सीखने का जज्बा मायने रखता है: BSA रतन कीर्ति

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    By P.K. RastogiSeptember 22, 20262

    •मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए…

    ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों को मिली जगह

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    September 22, 2026

    ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों को मिली जगह

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026
    Most Popular
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.