•पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा, न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल।
मनोज अग्रहरि, मीरजापुर। कोतवाली कटरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली कटरा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को निरीक्षक अपराध राम प्रीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी गणेश सोनी पुत्र शिवकुमार सोनी, निवासी संकठा प्रसाद की गली, सबरी, थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 351(3), 87 व 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा ¾(2) और 5जे/(ii)/6 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


