गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को मुख्यालय एवं विभिन्न मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों और चिकित्सालयों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेल परिसर विकसित करना है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशनों सहित रेलवे कॉलोनियों एवं मंडल चिकित्सालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान यात्रियों, वेंडरों और स्टॉल संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई तथा…
Author: P.K. Rastogi
•पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश। बस्ती। जनपद में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी परखी गई। जिलाधिकारी…
•समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, गेहूं खरीद और राशन वितरण व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश लखनऊ। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने बस्ती मंडल के आरएमओ कार्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल दोनों तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए। मामला बुधवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया। गेहूं खरीद और राशन व्यवस्था की हुई समीक्षा कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में गेहूं क्रय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन वितरण…
•एडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ विरोध, सदर तहसील के शिक्षकों की ड्यूटी रद्द बस्ती। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी कथित रूप से अनियमित तरीके से लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में मनमाने ढंग से तैनात कर दिया गया। नाराज शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी सूची निरस्त कर सुविधानुसार पुनः जारी नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह…
•डिवाइडर का होगा कलात्मक विकास, लगाई जाएंगी थिमेटिक प्रतिमाएं।•कहीं वाद्य यंत्र, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तो कहीं योग की मुद्राओं के तर्ज पर संवारे जाएंगे डिवाइडर।•सैलानियों के मन में रच बस जाएगी विकसित गोरखपुर की छवि। गोरखपुर। स्मार्ट सिटी गोरखपुर में सड़कों को चौड़ा करने के बाद योगी सरकार उनके सौंदर्य को निखारने की पहल कर रही है। गोरखपुर के मुख्य मार्ग अब नई आभा से निखर उठेंगे। इसके लिए मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर थिमेटिक प्रतिमाओं की स्थापना कर उनका कलात्मक विकास किया जाएगा। इस नए प्रोजेक्ट का उद्देश्य राहगीरों और सैलानियों के मन में गोरखपुर की छवि को अविस्मरणीय…
•केन्द्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल- हृदय गौतम बस्ती। बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में तीन चरण बद्ध आंदोलन की कड़ी में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चूल्हे पर चाय बनाकर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुये सरकार को जन समस्याओं को लेकर आईना दिखाया गया। भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.…
•सुमन की शादी में छलके खुशी के आंसूपरस्पर सहयोग की अनूठी मिशाल से संवरी जिन्दगी। बस्ती। बस्ती शहर ने 19 मई मंगलवार की रात्रि में परस्पर सहयोग का अनूठा उदाहरण देखा जहां उर्मिला फाउन्डेशन के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी नेता आलोक पाण्डेय की पहल पर एक बेटी का विवाह धूमधाम से बडे बन स्थित शारदा मैेरेज हाल में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। पतेलवा निवासिनी मां कमलावती गरीबी की मार से परेशान थी, पति का पहले ही निधन हो गया था। उसे यह भय सता रहा था कि उसकी बेटी सुमन के हाथ कैसे पीले होंगे।…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान जी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। किसान दिवस के आयोजन पर आए हुए समस्त कृषकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कृषक संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले बैठक की आख्या प्रस्तुत की गई एवं पिछली बैठक में हुई समस्याओं के समाधान के विषय में अवगत कराया गया। श्री राजेंद्र राय द्वारा पिछली बार शिकायत की गई थी उनके 10 कुंटल धान का भुगतान…
•महराजगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद। महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तांत्रिक की हत्या कर शव छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ जेलर निवासी सहजनवां, गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार…
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नव नियुक्त मण्डल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले मण्डलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक करणीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बूथ सत्यापन, बूथ कार्यसमिति गठन, शक्ति केन्द्र बैठकों की तैयारी तथा “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता और सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना है। उन्होंने सभी मण्डल प्रभारियों एवं मण्डल अध्यक्षों से अपेक्षा की कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को समयबद्ध एवं गंभीरता के…

