रिपोर्ट: अरुण कुमार।
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव, फरेंदा जगीर निवासी डॉ. अमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अचिंत्य मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित 37वीं दिल्ली स्टेट आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। त्यागराज स्टेडियम में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अचिंत्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
कैल्वरी आइडियल स्कूल, महूघाट हर्रैया के छात्र अचिंत्य ने अपने खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। उनकी सफलता से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
अचिंत्य की इस सफलता पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


