रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े स्वामी सच्चिदानंद ने 6 दिसंबर शौर्य दिवस को मथुरा में कार सेवा करने का दावा किया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि इसके लिए देश को चार खंडों पूरब पश्चिम उत्तर और दक्षिण में बांटा गया है जबकि व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए पांचवां स्वरूप ब्रज में रहेगा।
बयान के मुताबिक नकुल सहदेव अर्जुन और भीम नाम से चार दल बनाए गए हैं जो देश के चारों हिस्सों से अपने साथियों के साथ आगे बढ़ेंगे वहीं संत महापुरुष युधिष्ठिर की भूमिका में व्यवस्थाओं और प्रवेश मार्गों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर शौर्य दिवस है और इसी तिथि को अयोध्या में रामलला से जुड़े घटनाक्रम के संदर्भ में याद किया जाता है जिससे लोगों और संतों का उत्साह बढ़ा है उनके अनुसार करीब एक से सवा लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने दावा किया कि 9 अगस्त के बाद से लगातार संपर्क बैठकों और पदयात्रा के जरिए जन जागरण किया जा रहा है सुरक्षा और धमकियों का हवाला देते हुए उन्होंने फिलहाल शामिल होने वाले संतों व हिंदू संगठनों के नाम सार्वजनिक करने से इनकार किया
प्रशासनिक बाधा और नजरबंदी की आशंका पर उन्होंने 1992 का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस बार कोई नजरबंदी नहीं होगी और उन्हें उम्मीद है कि शासन प्रशासन से बाधा नहीं आएगी


