सिद्धार्थनगर। इटवा विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ब्लॉक खुनियांव अंतर्गत भाजपा मंडल खुनियांव के ग्राम डड़वा में समाज कल्याण विभाग की ओर से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।
डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ-साथ लोगों के दैनिक आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों को भी सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत ग्राम डड़वा में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल में डॉ. सतीश द्विवेदी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान स्थानीय विकास, जनसमस्याओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों की बातों को सुना और विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ द्विवेदी ने कहा की भाजपा सरकार ने विधानसभा इटवा में 2017 से 2022
राजकीय पॉलिटेकिनिक आई टी आई कॉलेज गौरा घाट का पुल राजकीय डिग्री कॉलेज राजकीय इंटर कालेज
इटवा बांसी रोड स्टेट हाइवे दो दो नगर पंचायत इटवा और नगर पंचायत बिस्कोहर सहित विकास कार्यों की चर्चा की।
उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनता के जीवन को सुगम बनाने के लिए जरूरी है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश द्विवेदी ने उपस्थित लोगों से 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने की अपील भी की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खुनियाव राजेश पांडेय महेंद्र अग्रहरि, बालमुकुंद पांडेय, उपेन्दर पांडेय, संदीप प्रजापति, संतोष अग्रहरि, राधेश्याम चौंहान, राजकिशोर पाठक, पूजा पांडेय जनार्दन दुबे, बलिराज यादव, आल्हा गौतम अमरमणि दूबे, सुनील पांडेय, राजन पांडेय रत्न, माधव पांडेय, आदर्श पाठक मनोज पांडेय जी उपस्थित रहें।७


