रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। निवर्तमान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव का विदाई समारोह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सन्दीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
विदाई समरोह में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि शासकीय सेवा में स्थानान्तरण एक सतत प्रक्रिया है। उन्होने बताया कि हम लोगो ने आपस में मिलजुलकर टीम भावना के साथ कार्य किया।मै 09 मार्च 2025 को जनपद सिद्धार्थनगर में आया हूं। आप लोगों का सहयोग रहा है जिससे मैं कार्य कर पाया। आप लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। आप लोगों के सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मेरे प्रति आप लोगों का स्नेह रहा है। हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहिए। पूरा जीवन सीखने का है। जनपद की टीम बहुत अच्छी थी। मेरे आने पर 300 मुकदमे थे 5 वर्ष के ऊपर वाले, अब 30-35 मुकदमे बचे हैं। आप सभी का पूरा सहयोग था। पुराने आरसी पर भी कार्यवाही हुआ। एस आई आर में जनपद में अच्छा कार्य किया। जनपद सिद्धार्थनगर से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अपर जिलाधिकारी ने सभी को धन्यवाद दिया।
उपजिलाधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा अन्य अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान अपर जिलाधिकारी को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, बुके आदि भेट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर नवागत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सन्दीप श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी इटवा, उपजिलाधिकारी न्यायिक, दिलीप, ओम प्रकाश पांडे,प्रेम सागर, गया मिश्रा, पुरूषोत्तम लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, विवेक कुमार, बलदाऊ जी, शीतल प्रसाद, रमाकांत पाठक, बृजेश, आकाश, अवनीश, अजय दुबे, अजय वर्मा, अनिल कुमार आदि उपस्थिति रहे।


