•भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण के दिव्य मंदिर की बाधाए दूर होगी – तीरथ सिंह रावत
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए तैयार की गई संकल्प रजत शिला का पूजन करने मथुरा आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने संकल्प रजत शिला का पूजन करते हुए कहा की ईश्वर की इच्छा एवं भक्तों के प्रयास से एक दिन समस्त बधाएं दूर होगी, फलाहारी बाबा की मेहनत रंग लाएगी।मथुरा मोती कुंज स्थित उद्योगपति रूप सिंह नागर जी के निवास पर शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर- मस्जिद प्रकरण में हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी जी महाराज ने कहा कि अब तक मुगल कालीन ढांचे का खड़ा रहना लोकतान्त्रिक व्यवस्था एवं न्यायिक , व्यवस्था पर विश्वास का प्रतीक है। हमें विश्वास है, हम न्यायालय के माध्यम से करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण अवश्य होगा।
शिक्षक नेता प्रो -शिवराज भारद्वाज ने कहा कि पक्षकार दिनेश फलाहारी जी महाराज मजबूत तरीके से न्यायालय में हिंदुओं का पक्ष रख रहे हैं, इनकी त्याग एवं तपस्या व्यर्थ नहीं जाएगी।
महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी (माताजी) कार्यक्रम प्रभारी-संयोजक पं राजेश पाठक, स्वयंसेवक कृष्ण सुदर्शन ने कहा कि यह रजत शिला श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने अयोध्या से प्रथम पूजन करके ब्रज में समस्त जनमानस एवं साधु संतों के द्वार पूजन करने के लिए भेजी है, परम पूज्य संत एवं जनमानस उत्साह के साथ नित्य प्रतिदिन शिला को पूजित कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भागवत प्रवक्ता प्रिया किशोरी जी भारद्वाज, जयराम शर्मा, बाबा रामदेव चतुर्वेदी, कपिल आनंदचतुर्वेदी, महेश शर्मा ,कान्हा कौशिक आदि उपस्थित थे।


