👉 मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा, डीएम व सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों एवं नव चयनितव अभ्यार्थियों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम समारोह का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देखा और सुना गया।
👉 मा0 विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा जनपद के नव चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं एक्स-रे टेक्निशियन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। शनिवार को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मिशन रोजगार के अंतर्गत उ0प्र0 लोक सेवा आयोग एवं उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागीय पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के नव चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण करते हुए सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत के साथ-साथ आयोग व बोर्ड द्वारा पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया।
मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया सहित अन्य अधिकारियों एवं नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।
मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा जनपद के नव चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट व एक्स-रे टेक्निशियन को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
मा0 विधायकगण ने नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा ड्यूटी के अनुसार अपने कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी से करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्ति पत्र पाकर अपार हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं आयुष विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एवं नवचयनित अभ्यर्थियों के अभिभावक सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


