केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले “मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)” के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरिया कंपोजिट विकास क्षेत्र बघौली संत कबीर नगर के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता की गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता में पांच प्रतिभागियों के नाम है जिसमें रोशनी क्लास 6, तान्या कक्षा 7 शिवानी कक्षा 8 दिव्यांशी कक्षा 8 प्रियांशी कक्षा 5 इन सभी पांच बच्चों को विजई घोषित किया गया
इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से “मेरे सपनों का भारत” सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।


