रिपोर्ट: विजय नागपाल।
तोश/आवागढ़। तोश गाँव के नगला बंजारा में गंभीर बीमारी से पीड़ित एक मासूम बच्चे के माता-पिता पूर्व में आवागढ़ राजघराने के वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह जी से मिले थे और बच्चे की बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। उस समय कुंवर साहब ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।
बालक के ठीक होने की सूचना मिलने पर कुंवर नरेंद्र सिंह स्वयं तोश गाँव के नगला बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चे से मुलाकात कर उसका हाल जाना और परिजनों से इलाज व स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बात की।
कुंवर नरेंद्र सिंह कई दशकों से समाज की सेवा में लगे हैं, दुख हो या सुख हर मौके पर पहुंचते हैं। मथुरा जनपद का हर गाँव उनकी इंसानियत से वाकिफ है। कुंवर नरेंद्र सिंह एक दरियादिल और दिलदार इंसान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि भावी प्रत्याशी के रूप में जनता उन्हें अपना नेता बनाना चाहती है, क्योंकि ऐसे ही नेता की समाज को जरूरत है।


