रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत विकासखंड उसका में विधायक श्याम धनी राही ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं अन्य शासकीय सेवाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय सेवा शिविर आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी तथा उनका लाभ उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पहुँचे।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख राम भरोस चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चौहान, बीडीसी रंजीत सिंह, ग्राम प्रधान पवन रस्तोगी एवं लवकुश राजभर सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।


