केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘नमो सेवा थीम’ पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों ने विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं खलीलाबाद के विभिन्न प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आकर्षक एवं प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई।
विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम ने राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में प्रस्तुतियां दीं। वहीं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा एवं बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों ने संवाद, अभिनय और गीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया।
अभियान के आगामी कार्यक्रमों के तहत 26 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में बभनी, सिहटीकर एवं पकड़िया, जबकि 27 सितंबर को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टड़वरिया चौराहा तथा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, मेहदावल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में 26 सितंबर को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार एवं भदाह मगहर दुर्गा मंदिर तथा 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा मगहर में नाट्य मंचन किया जाएगा।
वहीं 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


