जबलपुर/मथुरा। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में 26 एवं 27 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं हिंदी सेवक शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा’ (प्रतापगढ़) को सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा’ का हिंदी भाषा, समाज और साहित्य के प्रति समर्पण अवर्णनीय है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक सुख-सुविधाओं के दौर में समाज, संस्कृति और अपनी भाषा के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित व्यक्तित्व का सम्मान करना स्वयं में गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा’ के समाज और साहित्य के प्रति समर्पण भाव ने राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित रचनाकारों को प्रभावित किया। उनके जैसे समर्पित व्यक्तित्व का सम्मान साहित्य और हिंदी सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सम्मान समारोह के बाद डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी (दिल्ली), डॉ. लाल सिंह किरार (अम्बाह, मुरैना), प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ (दिल्ली), सीमा शर्मा (मेरठ), डॉ. सोमनाथ शुक्ल (प्रयागराज), सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ (जबलपुर), अनिल मिश्र (कटनी), विनोद मिश्र (दतिया), मेघा अग्रवाल (नागपुर), अनिल शर्मा (समाजसेवी, दिल्ली) सहित अनेक लोगों ने शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा’ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


