केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक एवं आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में जनपद के राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या व कलेक्ट्रेट के एनआईसी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती को *6वें जनजातीय गौरव दिवस* के रूप में मनाए जाने के अवसर पर राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या में छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उन्होंने जन, जंगल एवं जमीन को बचाने के लिए महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षो को याद करते हुए कहा की सरकार द्वारा जनजाति समाज को नई दिशा एवं विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम/योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में आयोजित मुख्य समारोह में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन/कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित अधिकारियों एवं छात्रों ने देखा और सुना।
इस अवसर पर राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास के छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सोहन गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, रंजीत कुमार, हरिशंकर, मनी प्रकाश, कुलदीप, पवन प्रताप, श्रवण कुमार, सुशील कुमार, सुशांत, आनंद प्रताप, विशाल, अतुल कुमार सहित संबंधित अधिकारी सहित सम्मानित महानुभाव आदि उपस्थित रहे।


