•कोन मंडल के धौरहरा में शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों की बैठक, संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा
मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी शक्ति है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सकता है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल अंतर्गत ग्राम धौरहरा में शक्ति केंद्र जगापट्टी के संयोजक और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आमजन के बीच सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर संगठन जितना सक्रिय और मजबूत होगा, जनसंपर्क उतना ही प्रभावी बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल सिंह, मंडल महामंत्री जटाशंकर मौर्य, मंडल मंत्री शिव प्रताप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेंद्र सिंह एवं विनोद तिवारी मौजूद रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, रघुराज बिंद, त्रिलोकी मौर्य, मुकुंदन उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, योगेंद्र प्रताप सिंह और सर्वेश तिवारी सहित मंडल कार्यक्रम समिति के सदस्य ओमकार नाथ यादव, पप्पू गौतम, इंद्र गौतम, करीमन गौड़ और रंजीत गौड़ समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


