मथुरा। नगर निगम के वार्ड संख्या 45 में विकास कार्यों को गति देते हुए सात नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बिरला मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी, राधापुरम आवासीय योजना, आनंद नगर और राधा कृष्ण वाटिका क्षेत्र में बनने वाली इन सड़कों के निर्माण की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर की गई। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सड़कों के निर्माण की सौगात मिलने पर स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती उमा मुनेश दीक्षित का माला और पटुका पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़कों के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही जर्जर रास्तों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर पार्षद उमा मुनेश दीक्षित ने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
सड़क निर्माण के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनीश वर्मा, मुनेश दीक्षित, राजीव मित्तल, नंद किशोर सैनी, रवि शर्मा, कल्ली पंडित, मुनेश शर्मा, आदित्य प्रकाश, रामबाबू सैनी, शशि चौधरी, प्रेमपाल पटेल, रेनी, लाल पहलवान, अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, मोहकम सिंह, रामवीर ठाकुर, इंदरपाल, पल सिंह, रवि चौधरी, कौशिक शर्मा, सतीश चौधरी, बांटी अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सोनू सिंह, नेत्रपाल चौधरी, वीरेंद्र सिंह, महेश चौधरी, रमाकांत, कमान कुमार सैनी, डॉ. अनिल राजपूत, संदेश गोयल, राजेंद्र सैनी, गौरव अग्रवाल, कृष्ण, योगेश सैनी, रामकिशोर सैनी, अशोक सैनी, सौरभ अग्रवाल, हीरालाल सैनी और जुगेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


