•संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन।
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


प्रशिक्षण वर्ग के छठे सत्र में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की भूमिका, जनसंपर्क अभियान, मीडिया प्रबंधन, भाजपा के संगठन विस्तार एवं विकसित भारत के संकल्प जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण वर्ग का समापन वर्ग प्रभारी एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने किया, जबकि समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने की। कार्यक्रम का संचालन वर्ग जिला संयोजक फूलचंद जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक राजा जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।