शोहरतगढ़ में समाजवादी शिक्षक सभा का प्रदर्शन, 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सरकार पर साधा निशाना।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा गया।

ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, खाद और डीजल की उपलब्धता, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी तथा नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई गई।
इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता, किसान, नौजवान, महिलाएं और मजदूर वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है।

ज्ञापन में मांग की गई कि खेती के सीजन को देखते हुए किसानों को पेट्रोल पंपों पर प्राथमिकता दी जाए और ट्रैक्टरों व गैलनों में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही धान की बेहन के समय खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।

इसके अलावा डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने, घरेलू गैस सिलेंडर की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और गांवों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई। वहीं नेपाल सीमा से जुड़े बाजारों में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और हाईवे के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

विरोध प्रदर्शन में राम मिलन भारती, शकील शाह, गोपाल फौजी, ज्योती, आरती, गीता, निर्मला, राधिका, राजमती, प्रमिला, फूलमती, श्यामराजी, इब्राहिम बाबा, राकेश दूबे, शौकत अली, अजय चौरसिया, चंद्रभान पहलवान, डॉ अमित शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, अल्ताफ खान, सनोहर गुप्ता, मसूद आलम, हरिनाथ यादव, पंकज तिवारी, सूरज भास्कर, शादाब आलम, इरशाद आलम, घनश्याम यादव, संजय यादव, इंद्र कुमार मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, फ़ैज़ान आलम, संदीप साहनी, मंजूर आलम, आमिर खान, शिव रतन निषाद और मदन निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *