टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, दोनों पैर झुलसे।

Spread the love

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बुढ़वा टोला में गुरुवार को बहुभोज कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाते समय एक युवक बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुढ़वा टोला निवासी छट्टी लाल के घर बहुभोज का कार्यक्रम था, जहां टेंट लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान आदित्य विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी वार्ड नंबर-2 लोहिया नगर थाना कोठीभार टेंट लगाने के दौरान अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसके दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *